महाराष्ट्र, मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा पहली बार अपनी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ घूमने निकले हैं। हाल ही में वे शिल्पा के साथ हिमाचल में ज्वाला देवी और मां चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि पोर्न मामले के बाद राज कुंद्रा की शिल्पा के साथ यह पहली पब्लिक अपीयरेंस है। गौरतलब है कि उन्हें जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और करीब 2 महीने बाद सितंबर में जमानत मिली थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अब अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करना चाहते हैं, लिहाजा, उनके जीवन में फिर से लौटी खुशी बनी रही इसके लिए वो भगवान का आशिर्वाद लेने पहुंचे।
शिल्पा शेट्टी जब मंदिर पहुंची तो वहां पर मौजूद उनके फैंस ने उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाए। इन तस्वीरों में शिल्पा और राज के साथ खड़े लोगों को देख सकते हैं। वैसे भी शिल्पा को धर्म-कर्म में बड़ी आस्था है। हिमाचल प्रदेश में भगवान के घर मत्था टेकने से पहले शिल्पा शेट्टी वैष्णो देवी भी गई हुईं थी। उस समय वो अकेले ही मांता का आशीर्वाद लेने पहुंची थी।