हिमाचल प्रदेश, शिमला : मकर संक्रांति पर्व की दो तिथियों को लेकर लोग उलझन में हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 जनवरी को रात 2.43 बजे सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सनातन धर्म में सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक एक दिन माना जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। रात्रि प्रहर में स्नान और दान नहीं किया जाता है। इसके लिए उदया तिथि ही मान्य है। यानी जब सूर्य उदय होंगे उस समय मकर संक्रांति का स्नान और दान होगा। इसलिए मकर संक्रांति का स्नान 15 जनवरी को होगा। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इसका पुण्यकाल सोमवार सुबह 7.15 बजे से 9.07 बजे तक रहेगा। इस दौरान पवित्र नदियों में किए गए स्नान, दान, ध्यान और जप का फल प्राप्त होगा। यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more