हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से गुवाहाटी रवाना होंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से 66 दिन की यात्रा शुरू कर रहे हैं। सुक्खू कल सुबह गुवाहाटी से इंफाल रवाना रवाना होंगे। यात्रा में शामिल होने के बाद शाम को उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। मणिपुर में एक दिन में चार जिले में प्रवास करेंगे। फिर नगालैंड में राहुल दो दिनों में पांच जिलों की यात्रा करेंगे। 18 जनवरी को उनका यात्रा नगालैंड से असम पहुंचेंगे। वह 25 जनवरी तक असम में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी रखेंगे। ऊपरी असम के साथ-साथ निचले असम के कल 17 जिलों में यह यात्रा होगी। राहुल कुल 833 किमी की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी और महाराष्ट्र में समाप्त होगी। राहुल 66 दिनों में 110 जिलों में 6,713 किमी की यात्रा करेंगे।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more