हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें राज्य में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल को जल्द अंतरिम राहत राशि जारी करवाने का अनुरोध किया। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मांगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश में हुए नुकसान से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने राहुल को सरकार और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नड्डा से प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में चर्चा की। साथ ही हिमाचल को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया।
प्रधानमंत्री ने वितरित किये रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी...
Read more