महाराष्ट्र, मुंबई : महाराष्ट्र की सियासी संकट का नेतृत्व देने वाले बागी शिवसेना नेता एवं पूर्व मंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कहा कि हमें 50 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। उनके साथ 50 विधायक होटल में मौजूद है और सभी विधायक अपनी मर्जी से आए हैं। उनका स्पष्ट कहना था कि विधायकों पर कोई जवाब नहीं है और वह बेहद खुश हैं। अगर शिवसेना कहती है कि यहां मौजूद विधायक उनके संपर्क में हैं, तो उन्हें नामों का खुलासा करना चाहिए। वे आज रेडिसन ब्लू होटल से बाहर आए और पत्रकारों से बातचीत की। उनका दावा था कि हम शिवसेना में हैं, हम शिवसेना को आगे ले जा रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा हमलोग बालासाहेब की राह पर हैं और बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही मुंबई लौटने की बात कही। कहा जा रहा है कि मुंबई पहुंचने के बाद शिंदे राज्यपाल से मिल सकते हैं और फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकते हैं। उनके बगावत के बाद से ही महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more