महाराष्ट्र, मुंबई : मशहूर पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का कल रात मुंबई में निधन हो गया। कोरोना की चपेट में होने की वजह से उनके पार्थिंव शरीर को अस्पताल से सीधे ओशिनवारा की शमशान भूमि ले जाया गया। करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गायक ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। पत्नी मिताली ने कहा कि वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें उनकी भारी आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें दिन मौसम, सत्ते पे सत्ता, अहिस्ता अहिस्ता, दूरियां, हकीकत आदि फिल्में शामिल हैं। उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों की बात करें तो होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा, दिल ढूंढता है, दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता जैसे गाने आज भी लोगों के जुबान में चढे हुए हैं। उनकी पहचान संगीतकार और मुख्य रूप से एक गजल गायक के रूप में भी होती है। उन्होंने बचपन में अपने पिता से गिटार बजाना सीखा था। दिल्ली आने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटारवादक के रूप में काम किया। चुरा लिया है तुमने जो दिल को, दम मारो दम, महबूबा-महबूबा, चिंगारी कोई भड़के इन सभी गानों में गिटार उन्होंने ही बजाया था। साल 1964 में संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें अपना पहला बड़ा ब्रेक दिया था। साल 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने वो जो शहर था से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। उन्होंने 1980 में बांग्ला गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि दोनों की कोई संतान नहीं है। उनका जन्म 6 फरवरी, 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






