नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64 नए मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 27,469 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग हैं।
हालांकि इस दौरान 2 लाख, 59 हजार 168 लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक सकारात्मकता की दर बढ़कर अब 17.78 फीसदी हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल 5.57 फीसदी हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 17 फीसदी से ऊपर है। देश में सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में आए हैं। जहां कि बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक आई है। केरल में 45,449 मामले, महाराष्ट्र में 40,805 मामले, तमिलनाडु में 30,580 मामले और गुजरात में 16,617 मरीज मिले हैं।
इन पांच राज्यों में देश के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या के 60.01 फीसदी मामले आए हैं। कर्नाटक में तो अकेले 16.41 फीसदी नए मामले आए हैं। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162.26 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 21 जनवरी तक देश में 71.50 करोड़ से अधिक कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 14,74,753 नमूनों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।