नई दिल्ली : लोकसभा में भारी हंगामे के दौरान सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक की खबर है। बताया जाता है कि सोनिया गांधी जब रमा देवी से बात कर रही थीं, उसी वक्त स्मृति ईरानी वहां पहुंची थीं। जिसके बाद दोनों में नोकझोंक हुई। सोनिया गांधी के साथ गौरव गोगोई और कांग्रेस नेता बिट्टू भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी को लेकर लोकसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर चार बजे तक के लिए स्थगित हो गई, लेकिन हंगामा यहीं नहीं थमा। कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी सदन के अंदर भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच तीन मिनट तक जुबानी जंग चलती रही।गौरतलब है कि अधीर रंजन ने अपने एक बयान राष्ट्रपति को राष्ट्र की पत्नी बोल दिया था। इस पर भाजपा के सांसदों ने उनसे माफी की मांग की थी। हालांकि उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने माफी मांग ली। इसी दौरान स्मृति ईरानी अधीर रंजन चौधरी के साथ ही सोनिया गांधी से भी माफी की मांग करने लगीं।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






