महाराष्ट्र मुंबई : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर देर रात सांप ने कांट लिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात है कि उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई है। आज सुबह करीब 9 बजे वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं।
सलमान के फार्म हाउस के आस-पास काफी पेड़-पौधे हैं और यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिसकी वजह से यह खतरा बना रहता है। रात के 3 बजे सलमान को मुंबई के कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सलमान अभी अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि क्रिसमस के मौके पर सलमान खान, उनके परिवार के सदस्य और दोस्त फार्म हाउस पर पहुंचे थे। तभी ये घटना हुई। 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन भी है। ऐसे में अब इसकी संभावना कम ही है कि उनका जन्मदिन भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।