नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी सरकार पर सोनिया गांधी ने तीखे हमले किए। बैठक में किसानों के मुद्दे को उठाकर उन्होंने साफ कर दिया कि मोदी सरकार को किसी तरह की रियायत कांग्रेस नहीं देने वाली है। सदन से लेकर सड़क तक मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। बैठक की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आइए उन 700 किसानों का सम्मान करें जिन्होंने (उनकी हड़ताल के दौरान) अपने प्राणों की आहुति दी।
मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से हर परिवार का मासिक बजट जल रहा है। देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम 140 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। सब्जियों के आसमान छूते दाम और महंगे गैस सिलेंडर ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। आम आदमी की जिंदगी लगातार मुश्किल होती जा रही है।
हम सीमा मुद्दों पर संसद में पूर्ण चर्चा की मांग करते हैं। 12 सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने कहा कि यह अभूतपूर्व और अस्वीकार्य है। हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश को बेच रही है। हम 700 किसानों की कुर्बानी को नहीं भूल सकते। महंगाई ने हर परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। हमें एकजुटता के साथ जनता के साथ खड़े रहना होगा। सरकार असंवेदनशील है।





