असम, गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। असम भाजपा के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास ने आज संकेत दिया कि अगले 6 महीने में 5 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे इनमें माजुली भी शामिल है। माजुली सोनवाल का विधानसभा क्षेत्र है।
कांग्रेस के नेता रूपज्योति कुर्मी के भाजपा में शामिल होने के बाद मरियानी सीट पर उप चुनाव का होना पक्का है। उनके इस बयान ने सियासी अखाड़े में खलबली मच गई है। उन्होंने बताया कि अगले छह महीनों में तामूलपुर, गोसाईगांव, माजुली मरियानी के साथ एक और विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे।
गौरतलब है कि विधायक रूपज्योति कुर्मी के भाजपा में शामिल होने के बाद मोरियानी मैं उपचुनाव होना निश्चित है।
इसके अलावा तामूलपुर के विधायक लेहोराम बोरो एवं गोसाईगांव के विधायक मजेंद्र नरजारी की मृत्यु को देखते हुए तीन क्षेत्रों में उपचुनाव होना निश्चित है। लेकिन दास की टिप्पणी है कि पांच क्षेत्र में उपचुनाव होंगे। इससे आशंका लगाई जा रही है कि कांग्रेस के कई और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दास ने स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख नहीं किया।
उधर बताया जाता है कि बराक घाटी के एक कांग्रेस विधायक ने उनसे उनके कार्यालय में मुलाकात की और पक्ष बदलने में रुचि व्यक्त की। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर माजुली विधानसभा सीट भी खाली हो जाएगी। इस हिसाब से राज्य में सिर्फ चार सीटों पर उपचुनाव संभव है।
लेकिन 5 क्षेत्रों में उपचुनाव की स्थिति में एक और विधायक को अपना वर्तमान क्षेत्र खाली करना होगा। अब यह विधायक कौन है यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब हम सभी को कुछ समय में पता चल जाएगा।