श्रीलंका, कोलंबो : श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनत जयसूर्या ने उनके देश को संकट के समय भारत से मिल रही मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। वे आर्थिक संकट को लेकर जनता में नाराजगी और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता का साथ दे रहे हैं। उन्होंने तो एक कदम आगे बढ़कर कहा कि देश में नौ जुलाई को शुरू हुए आंदोलन को जन दिवस करार दिया। नौ जुलाई को जनता सड़कों पर उतरी, इसीलिए हम चाहते हैं कि यह जनता के दिवस के रूप में पालन किया जाए। उन्होंने देश में मौजूदा हालात पर कहा कि सड़कों-गलियों में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन हो रहे हैं। उनका प्रदर्शनकारियों का पूरा समर्थन है। हालांकि वे यह भी चाहते हैं कि स्थिर सरकार के गठन के लिए जल्द से जल्द कोई कदम उठाया जाए। उन्हें उम्मीद है कि देश में स्थिर सरकार बनने के बाद भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बैंक (आईएमएफ) भारत समेत अन्य मित्र देश मदद करेंगे। उनका कहना था कि पड़ोसी राष्ट्र भारत इस संकट की शुरुआत से ही हमारी मदद कर रहा है और हमें मानवीय सहायता पहुंचा रहा है। इसके लिए हम भारत के शुक्रगुजार हैं।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






