श्रीलंका, कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद कोलंबो की सड़कों पर जश्न का माहौल है। लोग सड़कों पर निकले और जश्न मनाया। प्रदर्शनकारी अब कब्जाई गईं अहम सरकारी इमारतों से भी हटने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर
श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने बताया गोतबाया राजपक्षे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया नया राष्ट्रपति चुने जाने तक प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करेंगे। नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सांसदों को कल बुलाया गया है। नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान किया जाएगा। नया राष्ट्रपति चुनने के लिए एक कार्यक्रम तय कर दिया गया है। जल्द ही नामांकन भी प्राप्त हो जाएंगे। इस बीच विक्रमसिंघे ने देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। उन्हें मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने शपथ दिलाई।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






