जम्मू कश्मीर, श्रीनगर : जम्मू में आज मौसम की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई है। वैसे तो मौसम साफ बना हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। अक्तूबर के अंत तक भी मौसम खुला रहेगा। इस पहले सोमवार को भी मौसम साफ रहने के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से कम रहा। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री गिरकर 28.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 20.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






