छत्तीसगढ़, सुकमा : छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए मतदान के बीच सुकमा में आईईडी विस्फोट की खबर सामने आई है। इससे पहले कांकेर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इस संदर्भ में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया है। इस धमाके में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। जवान को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था। वहीं दूसरी ओर मतदान से ठीक एक दिन पहले पखांजुर क्षेत्र के छोटेबेटिया थाना के तहत रेंगावाही धान खरीदी केंद्र के पास स्थिति पुलिया पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। यह ब्लास्ट उसे समय हुआ जब जवान गस्त अभियान पर निकले थे।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





