तमिलनाडु, चेन्नई : निर्देशक सुरेश संगैया ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यकृत अवरोध होने के चलते उनका निधन हुआ। उन्होंने चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुरेश के निधन की खबर की पुष्टि सिनेमैटोग्राफर सरन ने की, जिन्होंने तमिल फिल्म ओरु किदायिन करुणई मनु में उनके साथ काम किया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सुरेश संगैया के निधन पर निर्देशक हलीथा शमीम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने प्रिय दोस्त के निधन पर हलीथा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने निर्देशक की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है सुरेश संगैया के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। यह बहुत बड़ा दुख है। फिल्म ओरु किदायिन करुणई मनु हमेशा मेरी पसंदीदा रही है और अब इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। सुरेश संगैया यकृत संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे। वे पीलिया से पीड़ित थे और यकृत लीवर अवरोध से जूझ रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश संगैया ने साल 2017 में ओरु किदायिन करुणई मनु के साथ धमाकेदार शुरुआत की। इसमें अभिनेता विधार्थ ने शानदार अभिनय किया। निर्देशक सुरेश के आकस्मिक निधन से फैंस स्तब्ध हैं।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





