अरुणाचल प्रदेश, तवांग : भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कल को तवांग के यांग्त्से क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण यह क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि वह देश के लिए भी बहुत बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। उन्होंने भारतीय जवानों के साथ ट्विटर पर फोटो भी शेयर की है। तवांग की घटना को लेकर काग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला कहा कि सरकार एलएसी पर जानकारी छुपा रही है। वहां चीनी सैनिक हमारी सेना को पीट रहे हैं। सरकार झूठ बोल रही है।
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता
आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने की दोहराई प्रतिबद्धता नई दिल्ली : भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत...
Read more






