तेलंगाना, धर्मपुर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर शुरू हो गई। सुबह छह बजे यह यात्रा तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। आज के कार्यक्रम के मुताबिक करीब दस बजे यह यात्रा गोपाल रेड्डी गार्डन में रुकेगी। इसके बाद शाम चार बजे पदयात्रा फिर से शुरू होगी, जो सात बजे के करीब जडचर्ला जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यहां के गोलापल्ली स्थित में रात्रि विश्राम होगा। आज राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान शाम को राहुल गांधी एक बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आज की यात्रा में अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हुए। गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने 23.3 किलोमीटर की दूरी तय की थी। कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले तेलंगाना में 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह 19 विधानसभाओं और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी।
बेमौसम बरसात ने ली 20 लोगों की जान
गुजरात, अहमदाबाद : गुजरात में बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई है।...
Read more