• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, September 7, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

अबकी बार केसीआर का वार-मोदी को चुनौती देने के लिए बनाई राष्ट्रीय पार्टी

The Radar by The Radar
October 5, 2022
in राष्ट्रीय
अबकी बार केसीआर का वार-मोदी को चुनौती देने के लिए बनाई राष्ट्रीय पार्टी
Share on FacebookShare on Twitter

तेलंगाना, हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने अपनी नई पार्टी की घोषणा की। पार्टी का नाम *भारत राष्ट्र समिति* रखा गया है। तेलंगाना भवन में दोपहर 1.19 बजे हुई पार्टी की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अलग तेलंगाना राज्य के गठन और इसे विभिन्न विकास और कल्याण कार्यक्रमों में देश में नंबर 1 राज्य के रूप में विकसित करना है। पार्टी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और देश के नेता केसीआर के नारे लगाए। आज सुबह उन्होंने महासभा की बैठक की। इस बैठक में जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी भाग लिया था। 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और पार्टी के सभी 33 जिलाध्यक्षों के साथ एक बैठक की थी। गौरतलब है कि इस साल जून में केसीआर ने टीआरएस नेताओं के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार पर चर्चा की थी। हालांकि तब नई पार्टी के विचार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। नई पार्टी के लिए भारत राष्ट्रीय समिति, उज्ज्वल भारत पार्टी और नया भारत पार्टी जैसे कुछ नामों पर चर्चा की गई थी।  यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि केसीआर की नजरें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर हैं। राष्ट्रीय पार्टी की नींव रखकर उन्होंने राज्य में चलाई जा रही अपनी योजनाओं को देशभर में लागू करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाह रहे हैं। ऐसे में उनकी दो योजनाएं है, जो राष्ट्रीय राजनीति में उनके लिए सियासी चमत्कार साबित हो सकती है। केसीआर ने राष्ट्रीय राजनीति में अपने हाथ आजमाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मजबूत विकल्प बनने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए तेलंगाना में चलने वाले रायथु बंधु और दलित बंधु योजना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक तरह से सियासी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का दांव चला है। ये दोनों ही ऐसी योजनाएं है, जिनके चलते केसीआर तेलंगाना में मजबूत राजनीतिक आधार बना सके हैं। अब वह इसी के बल पर दिल्ली की गद्दी हथियाने का सपना देख रहे हैं।

Previous Post

जवानों के साथ विजयदशमी मनाएंगे रक्षा मंत्री

Next Post

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात

Next Post
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सत्रह खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
राष्ट्रीय

सत्रह खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

by The Radar
August 18, 2026
0

नई दिल्ली : खेल एवं युवा मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है। पिछले चार वर्षों...

Read more
राज्यव्यापी बूथ सत्यापन अभियान

राज्यव्यापी बूथ सत्यापन अभियान

August 17, 2026
दुष्कर्म के आरोपी के पैर में लगी गोली

दुष्कर्म के आरोपी के पैर में लगी गोली

August 17, 2026
बांग्लादेश को बिजली-डीजल की आपूर्ति रोके केंद्र

बांग्लादेश को बिजली-डीजल की आपूर्ति रोके केंद्र

August 17, 2026
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी डॉ. दिव्यज्योति सैकिया

August 14, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved