जम्मू कश्मीर, श्रीनगर : बारामुला के बिनेर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। पुलिस ने मारे गए आतंकी की शिनाख्त बारामुला के इरशाद अहमद भट के रूप में की है, जो मई 2022 से सक्रिय था। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था। इसके पास से एक एके-47 राइफल, 2 मैगजीन और 30 गोलियां बरामद हुई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बारामुला में ही कल सवेरे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। ऑपरेशन के दौरानएक खोजी कुत्ते की मौत हुई है। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार और असलहा बरामद किया गया है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






