असम, गुवाहाटी: असम यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट अल्फा (स्वाधीन) के सेनाध्यक्ष परेश बरुवा ने असम के चैम्बर कॉमर्स, कुछ पुलिस अधिकारी और कुछ व्यवसाइयों के खिलाफ यह कहते हुए धमकी दी कि इन संस्थाओं कि वजह से संगठन बदनाम हो रहा है।
मीडिया को भेजे गए ईमेल संदेश मेंउन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 मई से संगठन ने एकतरफा युद्ध विराम घोषणा की थी और तब से आज तक संगठन की तरफ से न तो कोई रकम किसी भी व्यक्ति या संस्था से मांगी गयी न ही किसी भी व्यक्ति को अगवा या मारा गया।

उनका कहना था किजो भी संगठन के नाम पर धन संग्रह कर रहे हैं, वे या तो पुलिस या किसी व्यवसायी के अपने गुंडे हैं जो चेंबर ऑफ कॉमर्स और कुछ पुलिस अधिकारी के सरपरस्ती पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे संस्थान, अधिकारी या व्यवसायी दंड के पात्र है और इसके लिए तैयार रहे।





