मध्यप्रदेश, भोपाल : राज्य के राजधानी स्थित जय प्रकाश जिला अस्पताल के टायलेट में एक युवती का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक दीपिका को एक दिन पहले ही पेट में गांठ का इलाज कराने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय दीपिका जेपी नगर में परिवार के साथ रहती है।
उसके पेट में गांठ होने की वजह से परिजनों ने उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। कल सुबह दीपिका अपने रिश्तेदार के साथ सुलभ शौचालय नहाने के लिए गई। काफी देर तक दीपिका बाहर नहीं आई तो बाहर खड़े रिश्तेदार की तरफ से आवाज दी गई। लेकिन दीपिका की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया। दीपिका बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी थी। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाटर्म के बाद परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि एक साल पहले कोरोना काल में एक होमगार्ड जवान का शव भी शौचालय में मिला था।
वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हम पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।