नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। एक तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हमारा राष्ट्रीय ध्वज अपने आप में देश के कपड़ा उद्योग, खादी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। पीएम ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन में गुजरात ने बापू के रूप में नेतृत्व दिया और देश को सरदार पटेल जैसा लौहपुरुष दिया जिन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नींव रखी। बारदोली आंदोलन और दांडी यात्रा से निकले संदेशों ने पूरे देश को एकजुट किया। हमारे योद्धाओं ने तिरंगे में देश का भविष्य और इसके सपने देखे थे और किसी भी हाल में इसे झुकने नहीं दिया। पीएम ने कहा आज आजादी के 75 साल बाद जब हम नए भारत की यात्रा आरंभ कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
असम में है 14 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियाँ
असम, गुवाहाटी : असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के मंत्री अतुल बोरा ने असम विधानसभा में बताया कि...
Read more