असम, गुवाहाटी : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया। इसका आयोजन भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न के रूप में गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के तहत किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह ने गर्व और जोश के साथ राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनभागीदारी की उपस्थिति से स्पष्ट होती है कि भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने के लिए वे कितने उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा हमारा सम्मान, हमारा गौरव और हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान हर घर तिरंगे के बारे में उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों का अपना समर्थन व्यक्त किया है। आज यह जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच झंडा फहराकर हर घर तिरंगा उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने असम के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया और उनके परिवारों को सम्मानित किया।
असम में है 14 अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियाँ
असम, गुवाहाटी : असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास विभाग के मंत्री अतुल बोरा ने असम विधानसभा में बताया कि...
Read more