उत्तर प्रदेश, कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कल रात दर्दनाक हादसा सामने आया। हल्दी रस्म के दौरान करीब 35 लड़कियां-महिलाएं कुएं में गिरीं, 13 की मौत। मरने वालों में 11 बच्चियां भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक एक शादी समारोह में हल्दी रस्म हो रही थी, इस दौरान कुछ महिलाएं कुएं की जाली पर बैठकर पूजा कर रही थीं, तभी जाली टूट गई और सभी उसमें गिर गए।
घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की है। इस हृदय विदारक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के लिए शोक संवेदना जाहिर की है। प्रशासन ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए का मुआवजा देगा। यह हादसा नौरंगिया स्कूल टोला में हुआ है।
हादसे में एक डेढ़ साल के बच्चे, एक लड़के, नौ बच्चियों एवं दो महिलाओं की जान गई है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए दो-दो लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस घटना पर दुख जताते हुए संवेदना जाहिर की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।