नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने आज कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति के साथ में कईयों का तबादला भी किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। नए राज्यपालों में थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए हैं।
हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुजरात के भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल के रूप में और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह सभी नियुक्त किया एवं तबादले उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।