त्रिपुरा, अगरतला : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाई है। पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था, लेकिन भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है। भाजपा सरकार में कानून का राज है और यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है। त्रिपुरा चुनाव की यह मेरी पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार। त्रिपुरा में पांच हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है और गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं।
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा
भोपाल में 21 दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो सेवा मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश अब देश के उन 12...
Read more






