असम, गुवाहाटी: असम के कोकराझार जिले में पेड़ से लटकी मिली दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई है। असम पुलिस ने पहले ही अपराध में शामिल दोषियों की पहचान कर ली है।
नृशंस घटना के सिलसिले में अब तक 7 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इस सफलता को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने लिखा की दो नाबालिग लड़कियों के बलात्कार और हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया गया है।
गौरतलब है कि कोकराझार के अभयखुटी में 14 और 16 साल की नाबालिग बच्चियां पेड़ से लटकी मिलीं। दोनों लड़कियां एक ही परिवार की थीं। वे रिश्ते में चाची और भतीजी थी। लड़कियां राभा जनजाति की थीं। मुख्यमंत्री रविवार को उनके आवास पर परिवार से मिलने पहुंचे थे।