असम, गुवाहाटी : असम पुलिस ने अब ऑनलाइन धोखेबाजों के बारे में चेतावनी देने के लिए बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म हेराफेरी के एक प्रसिद्ध संवाद हैलो देवी प्रसाद है क्या का सहारा लिया है। पुलिस ने यह कदम लोगों के साथ बढ़ती धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए उठाया है। लोगों को जागरूक करने के लिए असम पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। असम पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि धोखेबाजो को हेराफेरी न करने दें।
Don't let scammers do Hera Pheri.
Know Your Caller!
Scammers may call telling that you have won a lottery.
Don’t fall for these traps, ever.#KnowYourCaller#ThinkBeforeYouShare#ThinkBeforeYouClick pic.twitter.com/KCrPi3eseN
— Assam Police (@assampolice) May 23, 2022
फोन करने वाले को जानें! वे कॉल करके बता सकते हैं कि आपने लॉटरी जीती है। ऐसे में कभी भी झांसे में न आएं। फिल्म हेराफेरी में किस तरह परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ एक गलत नंबर का जवाब देने के बाद हास्य की स्थिति पैदा होती है। असम पुलिस ने अपने पोस्ट में हैलो देवी प्रसाद है क्या शब्दों के साथ एक तस्वीर भी जारी की है? इसके अलावा उस पोस्ट अपने कॉलर को जाने, शेयर करने या क्लिक करने से पहले सोचें भी लिखा गया है। असम पुलिस के ऑनलाइन धोखेबाजी से बचने के लिए की गयी इस पहल की। सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।






