कोहिमा: नगालैंड सरकार ने कोविड-19 स्थिति का आकलन करने के बाद 1 जुलाई से अनलॉक 1 प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई एक उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।
एचपीसी ने 1-10 जुलाई तक के लिए अनलॉक 1 के लिए जाने का फैसला किया है। एचपीसी अध्यक्ष महोनलुमो किकॉन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे। कर्फ्यू के घंटों में भी ढील दी गई है। अब यह (शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक मान्य होगा।
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान बारी-बारी से दुकानें खुली रहेंगी। गौरतलब है कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से राज्य में कोविड-19 मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। नए मामलों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। वैसे भी देश के कई हिस्सों में मामलों में सुधार होता देश लॉकडाउन खत्म कर अनलॉक की ओर जा रहा है।