उत्तर प्रदेश, शामली : उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शामली जिले के एलाम गांव से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोला जाएगा। राहुल गांधी शामली पहुंचने पर अचानक जिड़ाना गांव के एक घर में रुके। परिवार से मुलाकात की। बताया गया कि गांव में जाहिद हसन के परिवार से उन्होंने मुलाकात की और परिवार का हाल-चाल जाना। इस यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साहनजर आ रहा है। कांधला के लोग सड़क पर राहुल की झलक देखने को बेताब दिखाई दिए। गौरतलब है कि छह जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more