उत्तर प्रदेश, फर्रुखाबाद : राज्य के फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर पमारान के पास तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। जिसमे करीब 35 लोग घायल हो गए। घटना के वक्त बस में 65 यात्री सवार थे। बस में बैठे यात्री हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। सभी यात्री कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया है। एसडीएम अमृतपुर पदम सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी। अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट (एडीएम) सुभाष चन्द्र प्रजापति ने सीएचसी राजेपुर पहुंच कर घायलों के उपचार की जानकारी ली। मुख्यालय पर भी सीएमओ ने पहुंच कर सभी को अलर्ट किया।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more