उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने दावा किया कि पार्टी सभी लोकसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही है। हर सीट पर दमदार उम्मीदवार उतारा जाएगा। भाजपा शासन की दमनकारी नीतियों को उजागर किया जाएगा। जहां तक गठबंधन की बात है तो इस पर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेना। जैसा आदेश होगा, उसी हिसाब से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व सांसद खाबरी ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह गठबंधन के पक्ष में नहीं है। क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। हर दल के लोग कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। यह सुखद संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें देश की फिक्र नहीं है। वह विदेश यात्रा में मस्त हैं, जबकि कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी जनता का दुख दर्द बांट रहे हैं। राहुल का जनता के दुख में शामिल होना भी भाजपा को पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी हर स्तर पर भाजपा से लड़ने के लिए तैयार है। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। ऊर्जावान युवाओं को कार्यकारिणी में तवज्जो दी जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर दी गई है।
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
मणिपुर, इंफाल : राज्य में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में अपने लगातार...
Read more