उत्तर प्रदेश, गोरखपुर : अपराधी के जेल से रिहा होने के बाद पुलिस पुराने ढर्रे से ही निगरानी करती है, लेकिन अब तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए अब ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र की शुरुआत की गई है, जिसके तहत पुलिस हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय बदमाश व अपराध से नाता तोड़ चुके हिस्ट्रीशीटरों की ऑनलाइन निगरानी करेगी। यह जानकारी एडीजी अखिल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मास्त्र के जरिए पुलिस बदमाशों से संपर्क करेगी। सहमति पत्र लेगी, फिर ऐसे बदमाशों को अपना लाइव लोकेशन शेयर करना होगा। इससे अपराध छोड़ने वालों के घर पुलिस नहीं जाएगी और उनके परिवार को शांति मिलेगी तो दूसरे सहमति न देने वाले बदमाशों की निगरानी और बढ़ा दी जाएगी। अगर वह इससे जुड़ेंगे तो पुलिस बार-बार घर जाकर परेशान नहीं करेगी, ऑनलाइन निगरानी कर ली जाएगी।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





