उत्तर प्रदेश, आगरा : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक स्वदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल ताजमहल 2021-22 में घरेलू पर्यटकों के लिए केंद्र द्वारा संरक्षित उन सबसे अधिक लोकप्रिय 10 स्थानों में शामिल है, जहां प्रवेश के लिए शुल्क लगता है।जानकारी के मुताबिक 2021-22 में ताज महल का दीदार 32.9 लाख घरेलू पर्यटकों ने किया। लाल किला देखने 13.2 लाख और कुतुब मीनार के लिए 11.5 लाख सैलानी पहुंचे।रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण भारत में 2021 में विदेशी पर्यटकों की आवक कम हो गयी। 2020 में देश में 27.4 लाख विदेशी सैलानी आए थे, जिनकी संख्या पिछले साल कम होकर 15.2 लाख रह गई। वहीं तमिलनाडु में मल्लापुरम के स्मारकों को इसी अवधि में केंद्र द्वारा संरक्षित तथा शुल्क से प्रवेश वाले स्मारकों में विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय बताया गया और यहां 1.4 लाख विदेशी पहुंचे। इस सूची में ताज महल 38 हजार लोगों के आगमन के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
रिश्वत लेते तीन गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश, कुल्लू : विजिलेंस ने कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में दबिश देकर सहायक आयुक्त व खाद्य...
Read more