उत्तर प्रदेश, लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज गुरुग्राम में निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी दी है। वह बीते 2 अक्टूबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनकी सेहत नाज़ुक बनी हुई थी और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थी। मुलायम के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी जगह खाली हो गई है। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चुके मुलायम पहली बार साल 1977 में यूपी में जनता पार्टी की सरकार में मंत्री बने। इसके साथ ही वह लोकदल, लोकदल (ब) और जनता दल की यूपी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वहीं साल 1982 में मुलायम विधान परिषद के सदस्य बने। इसके बाद वह साल 1987 तक वह विधान परिषद ने नेता विपक्ष बने रहे। साल 1989 में वह पहली बार मुख्यमंत्री और 1991 तक इस पद पर आसीन रहे। 22 नवंबर 1939 में इटावा जिले के सैफई में जन्मे मुलायम राजनीति शास्त्र में एमए तक की पढ़ाई कर चुके थे। उनकी दूसरी पत्नी साधना सिंह का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। मुलायम राजनीति से लेकर अपने पारिवारिक मामलों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे। राजनीति में उनकी भूमिका अहम और दमदार रही। देश के रक्षा मंत्री के पद पर रहने वाले मुलायम ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था।
79.23 प्रतिशत मतदान
असम, गुवाहाटी : असम में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने...
Read more