उत्तर प्रदेश, आगरा : आगरा में गोवंश में लंपी वायरस पांव पसार रहा है। जिले में अब तक 35 गोवंश इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। जिले में 15 ब्लॉक हैं। 14 ब्लॉकों में संक्रमण फैल चुका है। जैतपुर कला ही एकमात्र ब्लॉक है जहां अभी किसी पशु में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए संक्रमित क्षेत्र के 10 किमी दायरे में सघन टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयवीर चंद्रयाल ने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे क्षेत्रों में लंपी का प्रकोप अधिक है। ऐसे सभी गांवों के 10 किमी दायरे में रोकथाम के लिए गोवंश को टीके लगाए जा रहे हैं। इसके लिए 32 सर्विलांस टीमें बनाई हैं। जिले में 2.83 लाख गोवंश है। पहले चरण में 75 हजार गोवंश के टीकाकरण का लक्ष्य है। मंगलवार तक 56800 गोवंश को टीके लग चुके हैं। फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, किरावली और खेरागढ़ ब्लॉक सर्वाधिक प्र्रभावित हैं। शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, अकोला, जगनेर, खंदौली सहित 14 ब्लॉक में 35 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





