उत्तर प्रदेश, अलीगढ़ : पश्चिमी युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान अपने पद पर बने रहेंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने 30 अक्तूबर को पत्र जारी कर उनके निष्कासन पर रोक लगा दी है। साथ ही दोनों प्रदेश उपाध्यक्षों को चेतावनी जारी की है। 29 अक्तूबर को युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा प्रताप सिंह ने जियाउर्रहमान के निष्कासन का पत्र जारी किया था। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने रोक लगा दी है। पत्र जारी करने वाले कृष्ण प्रताप को 10 दिन में पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही कांग्रेस नेता विवेक बंसल से अभद्रता, टिप्पणी करने के आरोपों पर जियाउर्रहमान को भी चेतावनी जारी की है। मामले में जियाउर्रहमान का कहना है कि कृष्णा प्रताप ने नियम विरुद्ध पत्र जारी किया था। दिवाली के बाद कृष्णा प्रताप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा लिखवाएंगे। कहा कि एक पूर्व विधायक मुस्लिम और दलित नेताओं के खिलाफ काम कर रहे हैं। जिसकी शिकायत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से कर दी गई है।
सोनोवाल तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर
नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सिंगापुर समुद्री सप्ताह में भाग लेने के लिए सिंगापुर...
Read more