उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ : जनपद में हीट स्ट्रोक के कारण लोगों की जान जाने लगी है। कल रात जिला अस्पताल में कुल 10 मौतें हुई हैं। कल शाम 6.29 मिनट से सुबह सात बजे तक लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज तेज बुखार यानि हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से भर्ती हुए हैं। वहीं लगभग एक दर्जन की संख्या में ऐसे लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जिनका रिकार्ड जिला अस्पताल में भी नहीं है। इनके अलावा लगभग 20 से 25 मरीज तेज बुखार, उल्टी और चक्कर आने से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा लगभग एक दर्जन लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। जिसके कारण उनक विवरण जिला अस्पताल के पास भी नहीं है। जिला अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी (ईएमओ) डा. जावेद ने जिला अस्पताल में हुई छह मौतों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार की रात लगभग छह लोगों की मौत हुई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग मृत हाल में अस्पताल आए थे। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग रात में बुखार, उल्टी और चक्कर आने से भर्ती हुए हैं।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more