उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज यहां जा रही है एक अधिकृत बयान में इसकी पुष्टि की गई है। वहीं केंद्र सरकार ने कल रात को ही सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया था। बयान में कहा गया है कि राज्य में सात दिनों तक राजकीय शोक मनाया जाएगा, जो 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा। साथ ही इस दौरान भारतीय झंडा आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन आयोजित नहीं किया जाएगा। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में कल रात 9.51 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से कल रात 8.06 बजे भर्ती कराया गया था। रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।
भाजपा ने दिल्ली के लिए जारी किया संकल्प पत्र
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने...
Read more