उत्तर प्रदेश, लखनऊ : ताजमहल का दीदार करने के लिए बीते कल 30 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। धूप नहीं निकलने के कारण सूर्योदय के साथ ताज का दीदार करने की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी। शिल्पग्राम से लेकर पूर्वी गेट तक पर्यटकों की गहमागहमी रही। प्रवेशद्वारों पर भी मारामारी मची रही। ताजमहल पर वीकेंड पर आने वाले सैलानियों की संख्या में अब गिरावट आने लगी है। 25 दिसंबर से ही ताज पर पर्यटकों का दबाव बढ़ने लगा था। 25 से लेकर 1 जनवरी तक पांच लाख से अधिक पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। इस दौरान एएसआई के साथ ही सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा व पर्यटन पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थीं। रविवार को सुबह से ही सैलानियों के ताज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड के बाद भी पर्यटकों ने मुख्य गुंबद पर कब्र देखने के लिए टिकट खरीदीं। पूरे दिन ताजमहल के दोनों प्रवेश द्वारों पर कतारें लगी रहीं। हालांकि पर्यटकों का दबाव बहुत अधिक नहीं होने के कारण प्रवेश में दस से 15 मिनट का समय ही लग रहा था।
प्रेस गैलरी में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
ओडिशा, भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा में प्रेस गैलरी में पत्रकारों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई...
Read more