उत्तर प्रदेश, लखनऊ : प्रदेश में सुबह प्रदेश का मौसम बदला हुआ दिखा। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास कई जिलों में बादल देखे गए। मौसम विभाग पहले ही कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर चुका है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बरेली, अलीगढ़, हरदोई, मेरठ, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, लखीमपुर आदि जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी लखनऊ समेत तराई के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही की संभावना है।मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख बदलकर दक्षिणी से उत्तरी पछुआ हो जाएगी। 20 से 30 किमी की तेज रफ्तार ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान में हल्की गिरावट आएगी और तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। अगले दो दिन तक दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट के आसार हैं। प्रदेश के तराई इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद 20 से 30 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे दिन व रात के पारे में मामूली गिरावट के संकेत हैं।
बैठकों में अब नहीं होगा अधिकारियों के पदनामों का उल्लेख
हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों की बैठकों की कार्यवाही में अब अधिकारियों के नाम या पदनामों...
Read more