उत्तर प्रदेश, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ रही है और दावा किया कि गठबंधन की सभी अफवाहें फर्जी हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। उन्होंने कहा कि मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें। उन्होंने आगे लिखा कि ख़ासकर उत्तर प्रदेश में बसपा की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में हम अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है। यह टिप्पणी भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और राज्य बसपा अध्यक्ष आर.एस. प्रवीण कुमार की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है कि दोनों दल आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तेलंगाना में गठबंधन बना रहे हैं।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more