उत्तर प्रदेश, प्रयागराज : समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज राज्य के फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए जारी की गई सूची में मुज्तबा सिद्दीकी को लगातार दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया गया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मुजतबा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था। तब मुजतबा ने वर्तमान सांसद एवं विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रहे प्रवीण पटेल को कड़ी टक्कर दी थी। उस चुनाव में वह मामूली अंतर से हारे थे। मुज्तबा सिद्दिकी 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर जीते थे। बाद में बसपा से मोहभंग होने लगा और कयास लगाए जाने लगे कि वह सपा या भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि बाद में वह सपा में शामिल हुए। बाद में बसपा ने उन्हें निलंबित भी कर दिया था। उन्होंने विधायक हाकिमचंद बिंद के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
211वीं भानु जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ
सिक्किम, गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज राज्य के लोगों को 211वीं भानु जयंती के अवसर...
Read more