उत्तराखंड, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक संकट को लेकर अपना इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने कल रात 11 बजे राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री के त्यागपत्र दिए जाने के बाद में मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
आज अपराहन 3 बजे पार्टी की विधान मंडल की बैठक होगी और इसी बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर होने वाली इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। इस बीच उनके देहरादून पहुंचने की खबर है। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नया मुख्यमंत्री जो भी होगा, वह पार्टी का सिपाही होगा। राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में 4 नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें सतपाल महाराज, रेखा खंडूरी, पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत शामिल हैं।