• Home
  • About us
  • Contact us
Friday, February 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

लवलीना बरगोहाईं सेमीफाइनल में पहुंची

The Radar by The Radar
February 5, 2025
in राष्ट्रीय
लवलीना बरगोहाईं सेमीफाइनल में पहुंची
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड, देहरादून : ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बरगोहाईं राष्ट्रीय खेलों में अपना पदक सुनिश्चित करते हुए उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। राज्य की पहली और एकमात्र खेल रत्न विजेता ने लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड के मुक्केबाज को 5-0 के अंतर से हराया। असम के लिए उम्मीद भरी एक खबर यह है कि नवागंतुक अभिनव सैकिया भी सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना पदक सुनिश्चित कर लिया है। पुरुषों के 71 किग्रा वर्ग में खेलने वाले अभिनव ने पहले दौर का मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड के अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया। शिव थापा के बाद राष्ट्रीय खेलों में अभिनव पदक जीतने वाले राज्य के पहले पुरुष मुक्केबाज बने। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में अपने करियर का पहला पदक जीता है। असम के दो नए लॉन बॉल खिलाड़ी बितु दास और सुरंजना बरुवा ने भी अपने कैरियर में पहली बार राष्ट्रीय खेलों के फाइनल में पहुंचकर सबको चौंका दिया। राष्ट्रीय खेलों के लॉन बॉल के छह वर्गों में सेमीफाइनल मुकाबले हुए। असम ने इनमें से तीन मैच जीते और फाइनल में पहुंचा, जबकि अन्य तीन मैच गंवाए और कांस्य पदक जीते। बितु और सुरंजना के साथ ही पुरुष युगल में खेलते हुए विमान नाथ और विश्वजीत खाउंड फाइनल में पहुंचे। उल्लेखनीय है कि असम के एथलीटों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही छह पदक सुनिश्चित कर लिए हैं। वे आज भी पूरे उत्साह और उम्मीद के साथ मैदान में उतरे, लेकिन सुबह झारखंड के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ तीन में से दो सेमीफाइनल हार गए। इनमें महिला एकल वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नयनमोनी सैकिया कड़े मुकाबले में 21-19 से हार गईं। वहीं दूसरी ओर महिला फोर्स में जीना बरुवा, तृष्णा गोगोई, पोम्पी बरुवा और करीना पटवारी बिना किसी संघर्ष के 20-4 से हार गईं। ऐसी निराशाजनक स्थिति में लड़कियों की अंडर-25 श्रेणी में खेलते हुए सुरंजना ने हरियाणा की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सुरंजना की सफलता ने लंच ब्रेक के बाद शेष तीन सेमीफाइनल में असम को मानसिक रूप से मजबूत किया और उन्होंने दो नॉकआउट गेम जीते। लड़कों के अंडर-25 वर्ग में बितु ने बंगाल के प्रतिद्वंद्वी को 21-13 से हराया, जबकि पुरुष युगल में विमान और विश्वजीत ने उत्तराखंड की जोड़ी को 16-14 से हराया। जयंत शर्मा, बितुपोन राभा और पुतुल सोनवाल की पुरुष ट्रिपल टीम झारखंड से 19-15 से हार गई। असम का सामना तीन में से दो फाइनल में झारखंड से होगा। बितु उत्तराखंड के खिलाफ खेलेंगे जबकि सुरंजना, और विमान और विश्वजीत स्वर्ण पदक के लिए झारखंड के खिलाफ खेलेंगे। असम तीरंदाजी टीम इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों में अप्रत्याशित रूप से असफल रही। गोवा में तीन स्वर्ण और इतने ही रजत पदक जीतने वाले असम के तीरंदाज बुधवार को दो कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। महिला एकल में टूटूमोनी बोड़ो और मिश्रित वर्ग में अरुण बोड़ोे व नम्रता बोड़ो के बीच मुकाबला तय करेगा कि पिछले राष्ट्रीय खेलों में छह पदक जीतने वाली तीरंदाजी टीम को कांस्य मिलेगा या खाली हाथ रहना पड़ेगा। ओलंपियन जयंत तालुकदार और जूनियर विश्व चैंपियन विशाल चांगमई जैसे खिलाड़ियों से समृद्ध असम तीरंदाजी टीम शुरू से ही रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के मैच हार गई। इसके अलावा असम तैराकी टीम, जिसने पिछले दो राष्ट्रीय खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया है, ने भी दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपना अभियान खत्म किया। पुरुष फुटबॉल टीम कल राष्ट्रीय खेलों के सेमीफाइनल में केरल से खेलेगी मुक्केबाजी में दो बार के ओलंपियन शिव थापा और जूनियर विश्व चैंपियन अंकुशिता बोड़ो, आईकन मिली तथा आरती दलै कल क्वार्टर फाइनल में खेलेंगीं। इसके अलावा साइकिलिस्ट चयनिका गोगोई भी दूसरे पदक पर नजर रखेंगी।

Previous Post

अब राज्य स्तर पर वीरता पुरस्कार देने की तैयारी

Next Post

प्रदेश में बदला मौसम

Next Post
प्रदेश में बदला मौसम

प्रदेश में बदला मौसम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
राष्ट्रीय

पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार

by The Radar
February 12, 2026
0

बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...

Read more
रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

रक्षा तकनीक में साथ आएंगे भारत और सऊदी अरब

February 11, 2026
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश

February 11, 2026
पांच साल में एक करोड़ नौकरी

पांच साल में एक करोड़ नौकरी

February 7, 2026
बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

बिजली कपंनियों का एआरआर स्वीकृत

February 7, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved