उत्तराखंड, देहरादून : प्रदेश की महिलाओं को अब सवारी वाहनों में सफर करते समय पुलिस की मदद पाने के लिए पैनिक बटन को तीन बार दबाना होगा। गौरतलब है कि अनजाने में पैनिक बटन दबाने की काफी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पुलिस ने यह परेशानी बताई थी। अब पैनिक बटन के प्रयोग में संशोधन किया जाएगा। बीते दिनों हुई बैठक में बताया गया कि वाहनों में लगे पैनिक बटन से जो सूचनाएं 112 इमरजेंसी नंबर पर प्राप्त हो रही हैं, उनमें बड़ी तादाद झूठी या अनजान सूचनाओं की है। जब पुलिस उन वाहनों तक पहुंचती है तो पता चलता है कि भूलवश पैनिक बटन दबा दिया गया। कई बार हाथ लगने से भी पैनिक बटन दब रहा है। इसके चलते पुलिस को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ रही है। लिहाजा, बैठक में तय किया गया कि गृह विभाग की ओर से परिवहन विभाग को एक पत्र भेजा जाएगा। इसमें पैनिक बटन को कम से कम तीन बार दबाने का प्रावधान किया जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश में अभी तक 20 हजार से ज्यादा वाहनों में पैनिक बटन लग चुके हैं।
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा,...
Read more






