ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की यात्रा पर हैं। वे आज ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे। यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद अल्बानीज ने यहां साबरमती आश्रम का दौरा भी किया। उनके साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल, संसाधन और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मंत्री मेडेलीन किंग और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है। यहां वह भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच भी देखेंगे। साथ ही दिल्ली पहुंचने से पहले वह नौ मार्च को मुंबई भी जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत बेसब्री से ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस के आगमन का इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी विचार-विमर्श की प्रतीक्षा में हैं।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more