केरल, वायनाड : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक बार फिर वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।वायनाड सीट में राहुल के खिलाफ इंडिया में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। राजा ने भी आज रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल के खिलाफ के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत वायनाड में 26 अप्रैल को मतदान होना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी परंपरागत सीट उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा और वायनाड से चुनाव लड़ा था। उन्हें अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। यहां भाजपा की स्मृति ईरानी ने उन्हें शिकस्त दी थी। हालांकि राहुल ने वायनाड में जीत हासिल की थी। राहुल को 7 लाख 6 हजार 367 वोट हासिल हुए थे। राहुल ने 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच
वॉटसन केकेआर में सहायक कोच पश्चिम बंगाल, कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
Read more






