वायनाड : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन से पहले राहुल और प्रियंका सुबह 11 बजे रोड शो करेंगे। उसके बाद प्रियंका नामांकन दाखिल करेंगे और इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे। जबकि केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी। निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे।
असम विधानसभा का बजट 17 फरवरी से
असम, गुवाहाटी : असम विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल...
Read more